जब टर्बुलेंस में फंसे इंडिगो के कुछ विमान यात्रियों को लगा अब मौत क़रीब है, जानिए कितना ख़तरनाक होता है

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को भारी बारिश, आंधी और तूफ़ान की वजह से दिल्ली से श्रीनगर जा रहा इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान एयर टर्बुलेंस में फँस गया था.

ख़राब मौसम और तेज़ आंधी के बीच उड़ रहे इस विमान का अगला हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया.

इससे विमान में बैठे 200 से अधिक यात्रियों में अफ़रा-तफ़री मच गई. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विमान के बुरी तरह हिलने से यात्रियों में ख़ौफ साफ़ देखा जा सकता है.

आइए जानते हैं कि एयर टर्बुलेंस क्या है, ये होता क्यों है और यह कितना ख़तरनाक है.

इंडिगो एयरलाइंस के इस विमान में तृणमूल कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल भी सफ़र कर रहा था.

प्रतिनिधिमंडल की सदस्य और पार्टी की सांसद सागरिका घोष ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, ”लोग बुरी तरह से चीख रहे थे. कुछ लोग प्रार्थना कर रहे थे. मुझे लग रहा था कि मैं मरने वाली हूं. ज़िंदगी ख़त्म हो रही है. उस पायलट को सलाम, जिसने हम सबकी जान बचाई.”

इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा कि बुधवार को दिल्ली से श्रीनगर जा रहा उनका एक विमान बीच रास्ते में ही ख़राब मौसम की वजह से फँस गया था.

इस विमान में 227 यात्री सवार थे. तमाम परेशानियों के बावजूद केबिन क्रू ने सभी प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए विमान को श्रीनगर में सुरक्षित उतार लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल विमान के अंदर के वीडियो में यात्री काफ़ी डरे हुए दिख रहे थे.

ख़राब मौसम की वजह से कई बार विमान में यात्रा करने वालों को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

इस तरह की घटनाओं को एयर टर्बुलेंस कहते हैं.

Leave a Comment